अमरोहा, जुलाई 4 -- रजबपुर थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती के परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि घटना 28 जून 2026 को दोपहर करीब दो बजे हुई। डिडौली क्षेत्र के गांव श्योनाली निवासी मुस्तफा और उसका दोस्त सलमान पुत्र कमरे आलम निवासी कनपुरा एक कार से उनके घर आए थे। मुस्तफा का उनके घर अक्सर आना-जाना रहता था। आरोप है कि मुस्तफा ने अपने दोस्त सलमान की मदद से उनकी 21 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपनी कार में बिठाया और जबरन अपहरण कर ले गया। पीड़ित की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपियों को युवती को ले जाते हुए देखा, लेकिन कार में होने के कारण वह उन्हें पकड़ नहीं पाए। परिजनों ने आरोपियों और उनके परिवार से संपर्क कर यु...