बाराबंकी, अप्रैल 13 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिले के कोतवाली सतरिख क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कार सवार दबंगों ने पहले एक खड़ी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और विरोध करने पर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना के पांच दिन बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के ओम नगर नई बस्ती निवासी दिलराज वर्मा पुत्र शुभकरन वर्मा गत 8 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे अपनी फुफेरी बहन के घर कटरा जा रहे थे। रास्ते में नेवली चौराहे से कटरा रोड पर करीब 500 मीटर आगे उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी। यह भी पढ़ें- मनबढ़ों ने युवक की बाइक में लगाई आग इसी दौरान पीछे से आई एक अल्टो कार ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए उनकी खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते ह...