कार सवार दंपती को बाइक सवारों ने लूटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बारात जा रहे दंपती की कार को बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। पिटाई करने के साथ जेवर और नकदी लूट लिए। उक्त आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस लूट से इनकार करते हुए मारपीट का मामला बता रही है। रानीगंज थाना क्षेत्र के चिरकुटी बाजार निवासी सुनील कुमार और राजू अपनी पत्नी बच्चों के साथ गुरुवार रात करीब आठ बजे कार से पट्टी बारात में जा रहे थे। उनका आरोप है कि रानीगंज-पट्टी मार्ग के कुंभापुर मोड़ पर चार बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार के रुकते ही बदमाशों ने महिलाओं के सोने के आभूषण, हार, बाली, अंगूठी सहित नकदी छीनने के साथ मारपीट की। लूट की घटना के बाद महिलाओं और बच्चों ने शोर मचाया। पीड़ित ने फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.