सहारनपुर, फरवरी 25 -- मंगलवार को सर्विस मार्ग पर देहरादून से लौट रहे कार सवार छात्रों पर हमले के मामले एक नामजद व क़ई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार शाम बडगांव- सिसौनी (सर्विस मार्ग ) पर शिमलाना बिजलीघर के समीप देहरादून से लौट रहे छात्रों की कार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर कार के शीशे तोड दिए थे। हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग होने से मौके पर दहशत फैल गई थी। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों को आता देखकर हमलावर फरार हो गए थे।हमले में बलवाखेडी निवासी आर्यन घायल हो गया था। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया था। देर रात एक पीड़ित छात्र योगेंद्र पुत्र देवेंद्र निवासी दल्हेड़ी ने निखिल निवासी नन्हेडा थाना बडगांव सहित सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला करने को आरोप लगाकर तहरीर दी है। तहरीर ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज ...