बाराबंकी, फरवरी 9 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना के दोहई मोड़ पर सोमवार की रात कार से जा रहे एक निजी चिकित्सक पर सोमवार की रात दूसरी कार से आए कतिपय लोगों ने फायर कर दिया। जिससे उनकी कार के शीशे टूट गए। सूचना पर पहंुची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अमेरा गांव निवासी गोविंद झंझरा चौराहे पर अपनी क्लिनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया गया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे वह क्लिनिक बंद कर अपनी कार से घर जा रहे थे। इनका आरोप है कि जैसे ही वह दोहाई मोड़ के पास जंगल क्षेत्र के समीप पहुंचे, तभी लाल रंग की एक कार में सवार कुछ लोगों ने उनकी कार पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की घटना में डॉक्टर सुरक्षित रहे, हालांकि उनकी कार का शीशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.