बस्ती, नवम्बर 19 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मालवीय रोड पर हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। लालगंज थानाक्षेत्र के पचीसा निवासी चमन शर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मालवीय रोड स्थित एक होटल के पास बीच रास्ते में एक व्यक्ति डंडा लेकर घूम रहा था। उनकी गाड़ी के पास आकर अपशब्द कहने लगा। अपशब्द कहने से मना किया तो मारने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मड़वानगर अम्बेडकर पार्क निवासी अतुल पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...