महोबा, मार्च 9 -- महोबा, संवाददाता। कार सवार के साथ दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के आलमपुरा वार्ड निवासी सुमित कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च को वह अपनी कार से चंद्रिका देवी मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। तभी अमन यादव अपने साथियों के साथ आया और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जान बचाकर वह मौके से भागा मगर रास्ता में एक बार फिर रोककर मारपीट की गई। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित अमन यादव सहित दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.