लखनऊ, अगस्त 30 -- मोहनलालगंज। संवाददाता शुक्रवार की देर शाम इमलिहाखेड़ा में स्कूटी व कार में टक्कर के बाद कार सवारों की पिटाई व कार में तोड़ फोड़ करने के मामले में स्कूटी सवार सहित 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया था।बरौली खलीलाबाद में रहने वाले कैलाश सिंह कार चालक विजय व उसके दोस्त सोनू निवासी उदवतखेड़ा के साथ शुक्रवार को उन्नाव के कालूखेड़ा से वापस लौट रहे थे। उनकी कार इमलिहाखेड़ा के पास स्कूटी से टकरा गई थी। जिस पर स्कूटी सवारों ने फोन कार अपने साथियों को मौके पर बुला लिया था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: टक्कर के बाद स्कूटी सवार ने साथियों संग कार सवारों को पीटा बाइक से पहुंचे 10- 15 लोगों ने कार सवारों की पिटाई करने के साथ कार क्षतिग्रस्त कर दी थी। कुछ लोगों ने तोड़फोड ...