मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- छपार। नेशनल हाईवे पर रोककर पेशाब कर रहे कार सवारों पर दो जूस विक्रेताओं ने धारधार हथियारों से हमला कर दिया। मेरठ जनपद के मोदीपुरम निवासी नवनीत राणा पुत्र चमनलाल सिंह बुधवार शाम को अपने दोस्त विशाल पुत्र विजय तथा ग्रेटर नोएडा निवासी धीरज चौहान व उसकी पत्नी दीक्षा व सात वर्षीय पुत्री गौरी के साथ नोएडा से कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। बुधवार शाम छ बजें के लगभग जैसे ही ये लोग छपार टोल प्लाजा से थोडा आगे पहुंचे तो बच्ची ने पेशाब करने को कहा। उन्होंने कार को हाईवे के किनारे लगा दिया। और दीक्षा बच्ची को खेत में ले जाकर पेशाब कराने लगी। तभी जूस की ठेली लगाने वाले ने खेत से गन्ने तोडने का आरोप लगाते हुए गालीगलौच करने लगा। और महिला व बच्चे के साथ दुर्व्यवहार भी किया। कार सवारों के द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने अपने ...