गाज़ियाबाद, मार्च 7 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की शिप्रा सृष्टि सोसाइटी में होली खेल रहे बच्चों से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में सोसाइटी की एओए सदस्य समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शिप्रा सृष्टि सोसाइटी के हरश्रंगार टावर में रहने वाली नीतू तिवारी का कहना है कि चार मार्च को उनका बेटा पुष्कर तिवारी अपने साथियों पार्थ त्यागी, सनी प्रकाश, वरुण पांडेय और अन्य के साथ होली खेल रहा था। तभी अपार्टमेंट में रहने वाले रमा शंकर तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव अपने पांच-छह साथियों के साथ कार में सवार होकर वहां पहुंचे। सभी नशे में धुत थे। उन लोगों ने होली खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं एक बच्चे सनी की गर्दन पर पैर रखकर दबा दिया, किसी तरह उसे बचाया गया। मारपीट...