बागपत, फरवरी 16 -- खेकड़ा। कस्बे के एक कारोबारी को कार सवार चार युवकों ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर घेर लिया। कारोबारी का कहना है कि जैसे ही वे कार से उतरकर गाली गलौज करते हुए उसकी कार की ओर बढे, उसने लाइसेंसी पिस्टल निकल ली। जिसे देखकर वे फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कस्बे के रहने वाले प्रदीप धामा का पानीपत हैंडलूम नाम से शौरूम चलता है। सोमवार सुबह वह अपने घर से कार में सीएनजी भरवाने के लिए चला। उसके साथ उसका चचेरा भाई भी था। उसका कहना है कि उसने दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सीएनजी पंप से कार में सीएनजी डलवाई। इसके बाद वह वापस चल दिया। हाईवे पर आटा मिल के पास अचानक से पीछे से आई तेज गति की बगैर नंबर की कार उसकी कार के आगे रुक गई।...