नोएडा, मई 12 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में पीने का पानी खरीदने दुकान पर गए व्यक्ति के साथ दबंग किस्म के लोगों ने गाली गलौज और मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने कार सवार तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज लिया है। शिकायत में सलारपुर निवासी कुनाल कुमार ने बताया कि वह सोमवार को जम्मू से अपने घर आ रहे थे। रात करीब ढाई बजे कुनाल पीने का पानी लेने के लिए अगाहपुर गांव स्थित एक दुकान पर रुके। यहां पर कार सवार तीन लोगों ने बिना वजह उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। कुनाल ने पुलिस को आरोपियों की कार का नंबर भी उपलब्ध कराया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान...