पीलीभीत, अक्टूबर 6 -- पीलीभीत। पर्यटन सत्र शुरू होने से पहले जंगल से सटे इलाके में कार सवारों द्वारा वन्य जीवन में खलल डालने का मामला सामने आया है। कार सवार लोगों ने वन्य जीवन में व्यवधान डालकर बाघ का रास्ता रोका और उसके वास स्थल में आने-जाने में अड़चने लगाई। प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद डीएफओ ने पूरे प्रकरण में जांच के आदेश दिए हैं। एक नंवबर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन शुरू होगा।

वीडियो और सड़क घटनाएं इससे पहले ही जब टाइगर रिजर्व के डगा पुल से बाइफरकेशन मार्ग पर बाघ के दीदार की चाहत में लोगों का आना जाना बढ़ने लगा है। रात में वक्त-बे-वक्त वाहनों की काफी संख्या नहर पटरी के किनारे देखी जा रही है। कहने को तो लोग बाघ के दीदार की हसरत लेकर पहुंच रहे हैं। पर जब पूछताछ होती है तो निजी कार्य से आने जाने की दलीलें दी जाती है...