बुलंदशहर, जून 25 -- कोतवाली क्षेत्र में बहन की बीमारी के चलते तत्काल रुपये भेजने की मदद के नाम पर अज्ञात कार सवारों ने युवक से 9 हजार ठग लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी जुरियल अली अपने पैतृक गांव साखनी (जहांगीराबाद) में मोहर्रम के जुलूस में शामिल होने आए थे। बुधवार को वह स्कूटी से दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में परिजनों का फोन आया कि उनकी बहन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और इलाज के लिए उसके खाते में तत्काल 9 हजार भेजने हैं। युवक ने रास्ते में कई लोगों से ऑनलाइन ट्रांसफर कराने का अनुरोध किया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इसी बीच बुलंदशहर रोड स्थित बिलसूरी फ्लाई ओवर के पास खड़ी एक कार में बैठे तीन लोगों से उसने सहायता मांगी। कार सवारों ने भरोसा दिलाया कि वे ...