गाज़ियाबाद, जनवरी 24 -- - पीड़ित की शिकायत पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी युवक के भतीजे के साथ कार सवार तीन युवकों ने बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावर युवकों की शिकायत उनके परिजन से करने पर गुस्साए युवकों ने पीड़ित के परिजनों से मारपीट की। पीड़ित के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी कुलदीप कुमार का भतीजा दीपांशु कॉलोनी स्थित मूवी मैजिक के पास किराना की दुकान पर नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात दीपांशु दुकान के बाहर खड़ा था। इस दौरान काॅलोनी के सी ब्लॉक में रहने वाला युवक लवी उर्फ अश्वनी कार में अज्ञात साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि लवी और उसके साथियों ने भतीजे को जबरन कार में बैठाने का प्र...