बुलंदशहर, जनवरी 10 -- चोला थाना क्षेत्र के गांव निठारी निवासी राजुद्दीन पुत्र बुद्वा खां शनिवार शाम करीब चार बजे लखावटी गांव से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पहासू तिराहे पर पहुंचे, तो पीछे से आए कार सवार कुछ लोग उतरे और उन्होंने उसके गले में पहनी सोने की चैन को छीनने का प्रयास किया। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियो ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसकी चैन को लूटकर फरार हो गए। आरोपियो के जाने के बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा और मामले की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। जानकारी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.