गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राहुल विहार में दबंगों ने पहले युवक का पीछा किया और फिर घर के पास पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें दिल्ली पुलिस का दरोगा और उनका बेटा घायल हो गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय कार से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। राहुल विहार निवासी अनीता देवी के मुताबिक उनके पति प्रेमपाल सिंह दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। एक मार्च की रात उनके बड़े बेटे सोनू गौतम के मोबाइल पर एक नंबर से लगातार मिस कॉल आने लगी। एक बार कॉल उठाने पर कॉल करने वाले ने धमकी दी कि हम तेरे घर के नीचे बैठे हैं। नीचे आ जा, आज तुझे देख लेते हैं। उनका परिवार उसी रात एक सगाई समारोह से लौट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.