सीवान, अप्रैल 30 -- बिहार के सीवान जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे की हत्या से सनसनी फैल गई है। सड़क पर ही बीजेपी नेता के बहनोई और भांजे को गोली मारी गई है। इस घटना से अपराधियों का बढ़े मनोबल का भी पता चलता है। हालांकि, गुरुवार की सुबह पुलिस इस हत्याकांड के एक आरोपी का हाफ एनकाउंटर करते हुए उसे पैर में गोली मार दी है। बहरहाल महज कार के सटने से शुरू हुए झगड़े में एक कोख उजड़ चुकी है। सभी लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर बीजेपी नेता के रिश्तेदारों के साथ सड़क पर क्या हुआ था? आखिर वहां गोली कैसे चल गई? इस सनसनीखेज वारदात को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ढाला इलाके में मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष सिंह के साथ अपनी गाड़ी लेकर सड़क किनारे रुके थे और किसी के आने का इंतजार कर रहे थे। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.