नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में पंचशील ग्रीन्स वन सोसाइटी के समीप सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़ कर बैग चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विवेक कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह 16 फरवरी को अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे। पंचशील ग्रीन्स वन सोसाइटी के गेट के समीप उन्होंने अपनी कार खड़ी की और बाजार में सब्जी लेने चले गए। करीब 20 मिनट बाद वापस आए तो कार की खिड़की का शीशा टूटा था। पीछे की सीट पर रखा बैग गया था। बैग में उनका लैपटॉप, पासपोर्ट, सोने की टूटी हुई चैन आदि सामान रखा हुआ था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.