पाकुड़, मार्च 10 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। हिरणपुर-बरहरवा मुख्य मार्ग पर हाथीगढ़ मोड़ के समीप मंगलवार को कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक आंशिक रूप से घायल हो गया। जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या डब्ल्यूबी 46 जे 6272 हिरणपुर की ओर से दुर्गापुर की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान हाथीगढ़ के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल संख्या जेएच 16 एफ 8460 से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक को हल्की चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे संभाला। बताया जा रहा है कि घायल युवक घाघरजानी गांव जा रहा था। हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद दोनों वाहनों को सड़क किनारे किया गया। दुर्घटना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.