कार व बाइक में टक्कर, युवक घायल
गोड्डा, जून 28 -- पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 133 हंसडीहा गोड्डा मुख्य मार्ग पर फुलवार गांव के पास समीप शनिवार देर रात कार और बाइक की आमने सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार फुलवार निवासी हरिलाल सोरेन के पुत्र सोनालाल सोरेन का पैर टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोड़ैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.