गिरडीह, फरवरी 15 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर मधुबन मोड़ के पास शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। पीरटांड़ पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के द्वारा मृतक बाइक चालक के शव को गिरिडीह भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार देर शाम पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन मोड़ के पास एक्सयूवी वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। तेज गति के कारण विपरीत दिशा से आ रही दोनों गाड़ियों के बीच सीधी टक्कर हुई। घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक्सयूवी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पीरटांड़ पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल बाइक चालक को गिरिडीह भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि खबर लिखे ज...