उरई, जनवरी 6 -- जालौन। कोतवाली क्षेत्र की औरैया रोड पर कार व बाइक की भिडंत में आधा दर्जन लोग घायल हुए। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में चली गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को डॉक्टरों ने उच्च संस्थान रेफर किया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी आकाश कुमार बाईक से औरैया रोड पर जा रहे थे। वहीं, गोहन होकर सहाव मोड़ होते हुए एक कार उरई की ओर जा रही थी। औरैया रोड पर पेट्रोल टैंक के पास जब दोनों वाहन पहुंचे तो कट से बाइक मोड़ते समय अचानक से कार सामने आ गई। जिसमें कार व बाइक में भिडंत हो गई। कार चालक कार को संतुलित नहीं कर सका और कार सड़क किनारे खंदक में चली गई। हादसे में बाइक सवार आकाश व कार सवार इंदूखेड़ा निवासी छोटे इंदूखेड़ा, कैंथवा निवासी राजेंद्र कैंथवा, रामपुरा निवासी नीलम व देवी घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस ...