मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- जौली- बेहड़ा सादात मार्ग पर कार व बाईक की भिड़ंत हो गयी जिसमे बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गये।घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व आरोपी चालक को हिरासत मे लेकर कार को कब्जे ले लिया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी 37 वर्षीय गोपीचंद पुत्र कृष्ण पाल मिठारिया अपने साथी 35 वर्षीय दीपक पुत्र भोपाल मिठारिया व 21 वर्षीय आकाश पुत्र उमेश धीमान के साथ रविवार को सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूर मे आकाश धीमान की रिश्तेदारी मे गये थे।कुछ समय बाद तीनो आकाश की बाइक होंडा सी डी डिलक्स यू पी 12 डब्लूयु 2532 के द्वारा वापस घर लौट रहे थे। आकाश बाईक चला रहा था की जैसे ही वह जौली -बेहड़ा सादात मार्ग पर बिजलीघर के स...