कार व बाइक की भिड़ंत में दंपत्ति समेत चार घायल
रामपुर, मई 3 -- बिलासपुर,। थाना क्षेत्र के पईपुरा गांव निवासी विजय सिंह अपनी पत्नी राजकुमारी और साढ़े तीन साल के बेटे प्रशांत व आठ माह के बेटे ध्रुव के साथ बाइक पर सवार होकर दवाई लेने नगर की तरफ आ रहे थे। ज्वालापुर रेलवे फाटक के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एम्बुलेंस से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और आरोपी कार चालक को भी सीएचसी ले जाकर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से बुजुर्ग जख्मी, हालत गंभीर पकड़ा गया चालक महेंद्र सिंह खजुरिया थाने के जमुनापुर का रहने वाला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.