सासाराम, मई 16 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट थाना क्षेत्र के मुंजी पोखरा के समीप कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल रौशन कुमार बिक्रमगंज थाना के कहुआरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगो के सहयोग से उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। वह बाइक से सलेमपुर होते गांव की ओर लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही युवक मोटर साइकिल से गिर गया। जिसमें उसका पैर टूट गया। जख्मी का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...