संतकबीरनगर, अप्रैल 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कोतवाली खलीलाबाद के धनघटा रोड पर बुधवार की देर रात कार और पिकप में टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद पिकप पलट गई। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।कोतवाली पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात निखरकपार चौराहे के पास एक पिकअप व एक कार गुजर रही थी। इसी दौरान दोनों की आपस में टक्कर हो गई जिससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पिकप सड़क पर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। दोनों गाड़ियों को सड़क के किनारे करवा कर यातायात व्यवस्था सामान्य करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.