बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली क्षेत्र के नोनिया मोहाल निवासी रामबाबू गुप्ता की पुत्री प्रियंका ने पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी शादी दो पांच वर्ष पहले जनपद हमीरपुर के कस्बा भरुआ सुमेरपुर निवासी पंकज गुप्ता के साथ हुई थी। पिता ने शादी में खूब दान-दहेज दिया। पहली विदाई से ही सास-ससुर व पति ने दो लाख रुपये तथा कार लाने का दबाव बनाया। पति सरकारी नौकरी में है। कुछ दिन बाद उसके बेटा हुआ, जो तीन वर्ष का है। 26 फरवरी को पति पंकज ने मारपीट की और उसे एक जोड़ी पहने कपड़ों में कार से मायके छोड़ गया। दहेज न देने पर दूसरी शादी करने व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति पंकज, ससुर रामशरण गुप्ता व सास तारावती निवासी चांद थोक, भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ह...