बिजनौर, फरवरी 16 -- शेरकोट में कार व ट्रैक्टर की हुई भिड़ंत कार सवार दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।जंहा एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहल्ला खुराडा निवासी नफीसा 55 वर्ष पत्नी अकरम रविवार की देर रात एक विवाह समारोह में शामिल होने अपने पुत्र जुबैर व पुत्रवधू अफ़सा के साथ कार से भनोटी मार्ग स्थित एक मैरिज हाल में जा रही थी।बताया जाता है कि जब उनकी कार हाईवे स्थित गांव भनोटी के सम्पर्क मार्ग पर पहुँची तभी गांव भनोटी से हाईवे पर चढ़ी ट्रैक्टर उसकी भीषण टक्कर हो गई।जिससे कार सवार नफीसा उसका पुत्र जुबैर व पुत्रवधू अफ़सा तथा ट्रैक्टर चालक मोहल्ला खुराडा निवासी नत्थू सिंह पुत्र बनबारी सिंह व उसका पुत्र महेंद्र गम्भीररूप से घायल हो गए।तथा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्...