बरेली, अप्रैल 25 -- नवाबगंज। कार वर्कशाप में कार के गैस टैंक में आग लगने झुलसे तीसरे किशोर की भी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। जबकि एक किशोर की हालत अभी भी गम्भीर बतायी जा रही है।बरखन रोड पर श्मशान भूमि के पास रहने वाले महावीर और उनका बेटा एसके बाबू अपने मकान के बेसमेंट में श्री श्याम मोटर वर्कशाप चलाते हैं। शनिवार की शाम वर्कशाप में रखे एक कार के गैस टैंक में आग लग गयी थी। चपेट में आकर वर्कशाप स्वामी महावीर के साथ ही कार स्वामी रजा हुसैन, अजीत, साहिल, अर्सिल व फरमान झुलस गए थे। यह भी पढ़ें- पराली जलाने का आरोप लगा तीन भाइयों को पीटा जिनमें अर्सिल 14 वर्ष पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी यासीन नगर गांव व अजीत 13 वर्ष निवासी मोहल्ला प्रभात नगर की मौत हो गयी थ...