रुडकी, मार्च 14 -- रुड़की से शनिवार की देररात टैक्सी कार बुक कर लूटने वाले बदमाशों ने बुजुर्ग स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार छोड़कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार रात तीन अज्ञात बदमाशों ने हरियाणा जाने के बहाने रुड़की से रोहित की कार बुक की। कार के मंगलौर गुडमंडी के पास पहुंचने पर बदमाशों ने चालक रोहित से कार रुकवाई। कार रोकते ही बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर कार से बाहर धक्का दे दिया और गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गए। ​कार लूटकर बदमाश तेज रफ्तार में मुजफ्फरनगर की ओर भाग रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...