नई दिल्ली, फरवरी 14 -- राजधानी दिल्ली में लूट का एक चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। 19 वर्षीय युवक ने कार सवार परिवार को झांसा देकर और गाड़ी के अंदर इरिटेंट करने वाला स्प्रे छिड़का और सोने के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 6 फरवरी की है। शिकायतकर्ता भभूति प्रसाद शर्मा अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें इशारा कर गाड़ी रोकने को कहा और दावा किया कि कार के बोनट से तेल लीक हो रहा है। जैसे ही शर्मा वाहन से नीचे उतरे, एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया। इसी बीच आरोपी जाफर ने कार के अंदर कथित तौर पर एक इरिटेंट करने वाले पदार्थ का स्प्रे कर दिया। स्प्रे के प्रभाव से कार में बैठे परिवार के सदस्यों को खांसी आने लगी और उन्हें बाहर निकलना पड़ा। मौके का फायदा उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.