कार रोकर महिला से छेड़छाड़ विरोध करने पर पति से मारपीट
शामली, मई 20 -- शामली। शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर बाइक सवार युवक द्वारा कार सवार महिला से छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के करन विहार, करनाल निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 17 मई की रात करीब 8ः20 बजे अपने पति और छोटी बहन के साथ बाजार से कार द्वारा घर लौट रही थीं। आरोप है कि हनुमान टीला से आगे वीवी इंटर कॉलेज रोड पर पीछे से तेज गति से आए बाइक सवार युवक ने उनकी कार के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा और उसके पति के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उसने कार की खिड़की खोलकर महिला के साथ अश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.