कार रोककर मारपीट व फायरिंग का आरोप
शामली, मार्च 24 -- कैराना। कार रोककर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद मेरठ के थाना इंचोली क्षेत्र के गांव मीठेपुर निवासी काजिम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रविवार को बंजारा बस्ती में आयोजित बिरादरी की मीटिंग में शामिल होने आया था। देर रात करीब 11 बजे वह अपने पिता दतिया, हुसैनी व अन्य लोगों के साथ कार से वापस लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में बंजारा बस्ती निवासी तसलीम व बुट्टा तथा मेरठ जनपद के थाना सरधना क्षेत्र के गांव नानू निवासी पीरु, कायम, शहजाद उर्फ पदीना, यामीन व शौकीन ने उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और फायरिंग कर दी। मारपीट में वह और उसके पिता घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.