कार रोककर मारपीट, दो नामजद और कुछ अज्ञात पर मुकदमा
जौनपुर, अगस्त 23 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास एक दलित युवक की कार रोककर गाली गलौज तथा मारपीट की गई। मामले में पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को एससी एसटी एक्ट की धारा में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के रत्तीपुर गांव निवासी उदई पुत्र खदेरू ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह सात अगस्त की रात करीब 8:30 बजे सुंगुलपुर गांव से अपना कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे। रास्ते मे किरतापुर गांव के पास राजन यादव एवं विशाल यादव निवासी किरतापुर अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ उसकी कार को रोक लिया। कार रोकने के बाद उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट किया तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने आरोपियों पर शुक्रवार को एससी एसटी एक्ट सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.