रामपुर, मार्च 24 -- करीब सात माह पहले कार रोककर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव रम्पुरा निवासी विनय कुमार और वीरपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसने ने रास्ते में कार रोककर उसके साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी वीरपाल को भगवंतपुर को जाने वाले रास्ते से धर-दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...