नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- भुवनेश्वर। ओडिशा में ई-चालान सिस्टम की लापरवाही सामने आई है। सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने 4,786 कारों और तीन पहिया वाहनों का हेलमेट न पहनने पर 47.86 लाख का चालान काट दिया। वहीं, 2,988 बाइक सवारों पर सीटबेल्ट न लगाने के जुर्म में 29.88 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। यही नहीं, ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के दौरान भी फर्जीवाड़ा मिला, जहां आवेदन कार का था, लेकिन टेस्ट बाइक से लिया गया। सीएजी ने इस डाटा एंट्री और ई-चालान सिस्टम की गड़बड़ियों पर सख्त सवाल उठाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...