मैनपुरी, नवम्बर 19 -- सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस बीते कई महीनों से अभियान चला रही है। नवंबर माह से यातायात माह चालू होने अभियान में और सख्ती बरती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने शहर के विभिन्न तिराहे चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करते हुए 514 वाहनों को चालान किए। 5 लाख 27 हजार का जुर्माना किया। यातायात के नियम समझाकर पालन करने के लिए जागरूक भी किया। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंम मचा रहा। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह बुधवार को करहल चौराहा, सिंधिया तिराहा, ईशन नदी तिराहा, जेल चौराहा पर पहुंचे। जहां वाहनों की चेकिंग कर यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि नियम को उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट व चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.