अमरोहा, जनवरी 30 -- रहरा, संवाददाता। कार में सवारी बैठाने के शक में टेंपो चालक व उसके साथियों ने फौजी और उसके पिता की पिटाई कर दी। मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले में आरोपी टेंपो चालक को गिरफ्तार किया है जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार शाम रहरा कस्बे में बस अड्डे की है। बताया जा रहा है कि थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव दढियाल निवासी फौजी उमेश कुमार के बुजुर्ग पिता राजपाल सिंह बुधवार को किसी काम से हसनपुर आए थे। देर शाम वह रहरा पहुंचे और यहां से अपने गांव के लिए एक टेंपो में बैठ गए। इसी दौरान राजपाल सिंह का फौजी बेटा उमेश अपनी कार लेकर उन्हें लेने के लिए बस अड्डे पर पहुंच गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.