कार में विवाहिता का शव छोड़ भागे ससुरालीजन
फिरोजाबाद, मई 4 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को ससुरालीजन कार में विवाहिता का शव छोड़ कर भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को मोर्चरी लेकर आई। पिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला आगरा के थाना ताजगंज के करमना निवासी 20 वर्षीय प्रिया पुत्री योगेश कुमार की शादी डेढ़ साल पूर्व नगला भूपाल निवासी आदित्य के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति सहित अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जिसे पूरा करने में असमर्थता जताई तो ससुरालीजन उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। 13 मार्च को उसके साथ मारपीट की गई तो पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद प्रिया अपने मायके चली गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.