उन्नाव, अप्रैल 9 -- उन्नाव, संवाददाता। कानपुर-लखनऊ मार्ग पर यात्रियों को लिफ्ट के बहाने निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। गंगा एक्सप्रेसवे के पास चलाए गए चेकिंग अभियान में पुलिस ने चार आरोपियों को हथियार और लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह और एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि कुछ युवक कार के जरिए लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट कर रहे हैं। इसकी काफी दिन से सूचनाएं मिल रही थीं। सूचना के आधार पर पुलिस ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चार युवक सवार मिले। पूछताछ में उनकी पहचान गंगाघाट थानाक्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी रोहन उर्फ अक्षत वर्मा पुत्र स्व. कमल किशोर, सुभाषनगर मोहल्ला निवासी यश शुक्ला पुत्र अ...