नोएडा, अगस्त 3 -- मोदीनगर/नोएडा। नोएडा निवासी एक व्यक्ति को मेरठ के परतापुर से कार में लिफ्ट देकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर नगदी और मोबाइल लूट लिया। यह घटना 28 जुलाई की रात की है। पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा के फ्यूजन होम्स बिसरख निवासी प्रेमपाल बालियान गत 28 जुलाई को किसी काम से मुजफ्फरनगर गए थे। रात के समय वह नोएडा जाने के लिए परतापुर टोल के पास उतर गए। सवारी का इंतजार करने लगे। इसी बीच उनके पास एक कार आकर रुकी। कार सवारों ने उन्हें नोएडा तक लिफ्ट देने की बात कही। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कार में लिफ्ट देकर नगदी और मोबाइल लूटा इसके बाद वह कार में बैठ गए। जब वह दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थानाक्षेत्र में पहुंचे तो कार सवारों ने उनसे किराया मांगा। जैसे ही उन्होने पैसे देने के ल...