फरीदाबाद, जुलाई 31 -- कार में मैनेजर का शव मिला, हत्या की आशंका-बुधवार को सुबह 11.30 बजे निकले थे घर से -सेक्टर-76 के पास कार में मिला था शव

मृतक का परिचय -परिवार में अकेले थे कमाने वाले फरीदाबाद,संवाददाता। सेक्टर-76 स्थित केएलजे सोसायटी निवासी 52 वर्षीय शंकर बनर्जी संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी कार की पिछली सीट पर मृत मिले। वह भारतीय कटलर हैमर कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को वह अपनी कार से कंपनी के लिए घर से निकले थे, लेकिन कार्यालय नहीं पहुंचे। गुरुवार को उनकी कार सेक्टर-76 के पास खड़ी मिली, जिसमें वह पिछली सीट पर अचेत अवस्था में पड़े थे।

घटना की सूचना और पुलिस कार्रवाई जानकारी मिलने पर उन्हें एक परिचित अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव क...