नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र के सर्फाबाद गांव निवासी कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताय कि शुक्रवार रात वह स्पेक्ट्रम माल के पास से खरीदारी के बाद वह कार में बैठ गए। इसी दौरान सेक्टर-75 की एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी का सुरेंद्र आया और कार से खींचकर उनपर हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को मौके पर बुलाया तो आरोपी सोसाइटी में घुस गया। शिकायत पर सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसका शांतिभंग में चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...