मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामदयालु गुमटी के समीप शनिवार की दोपहर कार में बाइट सट जाने पर कार सवार लोगों ने बाइक चालक की पिटाई कर दी। बीच सड़क पर मारपीट होता देख कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। बाद में राहगीरों ने बीच- बचाव कर मामले को शांत कराया। जख्मी बाइक सवार तुर्की से अपने एक रिश्तेदार को देखने के लिए जूरन छपरा जा रहा था। हालांकि, घटना को लेकर थाने में शिकायत नहीं की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...