लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने कार में बंधक बनाकर प्राॅपर्टी डीलर और किसान से पांच लाख रुपए लूटने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट में शामिल सीआरपीएफ में जवान अभी फरार है। इसी जवान के कहने पर दोनों पीड़ित निवेश के लिए पांच लाख रुपए लेकर चिनटह पहुंचे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से सवा लाख रुपए, घटना में प्रयोग हुई दो कार बरामद किए जाने का दावा भी किया है। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि लूट के मामले में चार आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें गोरखपुर रामगढ़ताल न्यू काॅलोनी बड़गांव का जावेद हुसैन, गोरखपुर तिवारीपुर पक्कड़ मस्जिद इलाहीबाद का आसिफ, संतकबीर नगर महुली झकही चक बेल्डुआ का प्रवेश और राजस्थान अलवर मंडावा मैनपुर का पूरन सिंह शामिल हैं。

बु...