नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- 1 अप्रैल, 2026 से कई ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया गया है। वहीं, कई नियमों में चालान को बढ़ाकर और भी मोटा कर दिया गया है। ऐसे में आपके लिए भी इन ट्रैफिक नियमों के बारे में जानना जरूरी है। ये वो ट्रैफिक नियम हैं जो लोग अक्सर जाने या अनजाने में तोड़ देते हैं। हम यहां ऐसे ही दो ट्रैफिक नियमों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में शायद आप जानते ही नहीं हों। या फिर, जानने के बाद भी आपसे कई बार गलती हो जाती है। इसमें पहला नियम गाड़ी में स्मोकिंग से जुड़ा है। वहीं, दूसरा इमरजेंसी व्हीकल को रास्ता नहीं देने से जुड़ा है। चलिए इन दोनों के बारे में जानते हैं। 1. व्हीकल में स्मोकिंग करनामोटर व्हीकल एक्ट में व्हीकल के अंदर स्मोकिंग करना गैर कानूनी है। ऐसा करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन DMVR 86.1(5)/177 के तहत कार्रवाई की ज...