रामपुर, अप्रैल 26 -- बिलासपुर। क्षेत्र के गांव गोधी रम्पुरा निवासी शहादत हुसैन ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उसने बताया कि शनिवार रात वह नगर के मो हल्ला पंजाबी कालोनी स्थित एक अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने आया था। आरोप है कि रात्रि में कुछ दबंगों ने पहले अपनी बाइक से कार को टक्कर मारी और फिर डंडे से प्रहार कर कार के दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना बैंक के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...