मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी में कार में तोड़फोड़ और मालिक के साथ मारपीट मामले में नगर पुलिस ने सोमवार को चार संदिग्धों को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चारों को उठाया। पूछताछ में दो की की संलिप्तता नहीं मिलने पर पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। दो अन्य से थाने पर पूछताछ की जा रही थी। जानकारी हो कि बीते गुरुवार की रात मिठनपुरा के चूना भट्टी रोड निवासी कार सवार संजय कुमार के साथ सूतापट्टी में मारपीट कर उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...