हमीरपुर, मार्च 18 -- मौदहा, संवाददाता। कार में डबल स्टार की पुलिस की वर्दी टांगकर घूम रहे एक शख्स का हाथ में डंडा लेकर सड़क पर गुंडागर्दी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मौके पर पुलिस भी दिखाई दे रही है, जो झगड़े पर आमादा दोनों पक्षों को अपने साथ कोतवाली ले गई। बाद में मामला निपटा दिया गया। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहा वीडियो कस्बे के उपरौस मार्ग का बताया जा रहा है। जिसमें एक शख्स हाथ में मोटा डंडा लेकर एक युवक से भिड़ा पड़ा था। इन दोनों के बीच कार में टक्कर लगने की वजह से विवाद की नौबत आई, जिसमें हाथापाई भी हुई। कार सवार शख्स की सीट पर पुलिस की डबल स्टार लगी वर्दी भी टंगी हुई थी। कार में बाइक की पीछे से टक्कर लगने की वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद कार ...